Advertisement

दुर्ग के पुलगांव इलाके में एक मंदिर के पुजारी के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया

दुर्ग के पुलगांव इलाके में एक मंदिर के पुजारी के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। परिवार के साथ बाहर खाना खाने गए पुजारी जब देर रात घर लौटे तो घर का मुख्य गेट टूटा मिला। अंदर जाने पर एक युवक घर की छत की ओर भागता दिखाई दिया। परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बजरंग चौक पुलगांव निवासी 30 वर्षीय अकांशु मिश्रा महेश कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे वे परिवार के साथ मोहन नगर थाना के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब पूरा परिवार वापस घर पहुंचा तो देखा कि घर की लाइट जल रही थी और बाहर लगे गेट का ताला टूटा हुआ था।

घर के अंदर से भागा युवक अकांशु मिश्रा ने बताया कि जैसे ही वे घर के अंदर पहुंचे, एक युवक तेजी से छत की ओर भागता दिखाई दिया। परिवार ने तुरंत शोर मचाया। इसके बाद आरोपी दीवार फांदकर गांव की तरफ भागने लगा। परिवार लगातार “चोर-चोर” चिल्लाता रहा। आवाज सुनकर आसपास के युवक मौके पर पहुंचे और कुछ दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी देशमुख (33) निवासी मिलपारा, सीताराम राइस मिल के पास, दुर्ग बताया। इसके बाद उसे पुलगांव पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पहले भी पुजारी के घर चोरी की कोशिश कर चुका है आरोपी शिकायतकर्ता का कहना है कि यही युवक पहले भी उनके घर में चोरी की कोशिश कर चुका है। उस समय मोहल्ले के लोगों के समझाने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन दोबारा उसी तरह की घटना होने के बाद उन्होंने इस बार थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अकांशु मिश्रा ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उनकी मां भगवती मिश्रा, भाई प्रियांशु मिश्रा और पत्नी स्वाकति मिश्रा भी घर पर मौजूद थीं और उन्होंने आरोपी को घर से भागते देखा।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध पुलगांव के पार्षद अश्वनी निषाद और प्रियांशु मिश्रा आरोपी को पकड़कर थाना लेकर पहुंचे। पुलगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अकेले वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी या उसके साथ कोई और भी शामिल था। साथ ही उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47