Advertisement

रायपुर में उधारी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में कारोबारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया

रायपुर में उधारी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में कारोबारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी विवाद करता नजर आ रहा है।

पीड़ित की पहचान मोहम्मद समीर खान और आरोपी की पहचान सोहेल खान के रूप में हुई है। कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। समीर खान का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर केवल मारपीट के मामले में कार्रवाई की और मुचलके पर छोड़ दिया।

उनका कहना है कि आरोपी अब भी हथियार लेकर घूम रहा है और उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का मामला है।

पैसों की बात पर बढ़ा विवाद

पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित मोहम्मद समीर खान नवापारा इलाके का रहने वाला है और बकरी खरीद-बिक्री का काम करता है। शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई की सुबह करीब 9:45 बजे उधारी के पैसे मांगने को लेकर उसका आरोपी सोहेल खान से विवाद हो गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समीर का आरोप है कि पैसों की बात पर सोहेल खान गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी, चाकू से हमला करने की बात कही और डंडे से मारपीट की। इस हमले में समीर के गर्दन, पीठ और दोनों हाथों में चोटें आई हैं।

आसपास के लोगों ने देखी घटना

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान हरीश निषाद समेत आसपास मौजूद लोगों ने विवाद और मारपीट होते देखी। समीर ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी ने जांच का दिया आश्वासन

कारोबारी मोहम्मद समीर खान की शिकायत पर दैनिक भास्कर की टीम ने नवा रायपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक झा से बात की। एडिशनल एसपी ने पीड़ित को कार्यालय बुलाकर मामले की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47