Advertisement

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेहरू पार्क में बाइक सवार युवक ने युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेहरू पार्क में बाइक सवार युवक ने युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले के आर-पार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती बचने के लिए पार्क में दौड़ी, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गई। पार्क में मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, लटोरी की रहने वाली राधिका राजवाड़े (19) सूरजपुर में एडवोकेट के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और वहीं रहती थी। रविवार शाम करीब 8 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकली और घूमते हुए नेहरू पार्क पहुंच गई। इसी दौरान युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गले पर चाकू से हमला कर बाइक सवार फरार

दरअसल, राधिका राजवाड़े शाम करीब 8 बजे नेहरू पार्क में थी। इस दौरान उसके पास बाइक सवार युवक पहुंचा और उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले के आर-पार हो गया। इसके बाद आरोपी चाकू निकालकर बाइक से मौके से फरार हो गया।

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राधिका बचने के लिए दौड़ी, लेकिन कुछ दूर जाकर खून से लथपथ हालत में गिर पड़ी। पार्क में मौजूद लोगों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47