Advertisement

दुर्ग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल कर महिला को ब्लैकमेल किया गया

दुर्ग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल कर महिला को ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने AI की मदद से महिला की तस्वीरें एडिट कर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी और 5 लाख रुपए की मांग की। इतना ही नहीं, पैसे नहीं देने पर महिला के पति की हत्या कराने और महिला पर जबरन तलाक लेने का दबाव भी बनाया। शिकायत मिलते ही छावनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को पीड़िता ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रविन्द्र भारती नाम का युवक लगातार फोन कर 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी धमकी देता था कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो AI से एडिट की गई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल कर देगा, जिससे उनकी बदनामी होगी। आरोपी लगातार धमकियां देकर महिला पर मानसिक दबाव बना रहा था।

पति को जान से मारने की धमकी दी

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा वह लगातार इस बात का दबाव बना रहा था कि वह अपने पति से तलाक ले लें। आरोपी की धमकियों से पूरा परिवार तनाव में था। शिकायत मिलने के बाद छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साइबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने AI तकनीक का इस्तेमाल कर महिला की तस्वीरों को एडिट किया था और उन्हीं तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सोशल मीडिया और AI जैसी नई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी को ब्लैकमेल करना, बदनाम करना या धमकाना गंभीर अपराध है।

ऐसे मामलों में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार अगर कोई AI से फोटो या वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है या पैसों की मांग करता है तो डरने की बजाय तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47