Advertisement

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की काउंटिंग जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की काउंटिंग जारी है। बिहार के बांकीपुर में चार राउंड के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 1145 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे इस सीट से लगातार 5 चुनाव जीते हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। दो राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 2634 वोट मिले हैं और वे 1161वोटों से पीछे हैं।

मध्य प्रदेश के दतिया में तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के आशुतोष तिवारी सिर्फ 139 वोटों से आगे चल रहे हैं। गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 12,401 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 21,216 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 8,815 वोट मिले हैं।