महामंत्री महावीर यादव के द्वारा शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महामंत्री महावीर यादव के द्वारा शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल कटघोरा के मंडल महामंत्री महावीर यादव के द्वारा कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिसमें महावीर ने पत्र माध्यम से कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों की संख्या 103 है और शिक्षकों की संख्या दो जिसमें एक शिक्षक प्रधान पाठक और एक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक है । विद्यालय में एक दो विषयों को छोड़कर बाकी चार विषयो में विद्यार्थियों को अध्ययन करने में बहुत परेशानी होती हैं। श्री यादव ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द शिक्षकों की पूर्ति की जाए। श्री यादव को इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्मानिय लखन लाल देवांगन व भाजयुमो कोरबा महामंत्री श्री नरेन्द्र देवांगन का भी समर्थन मिला। इस अवसर पर मनोज यादव कार्यसमिति सदस्य साथ देवरी के उपसरपंच विकास साहू, शिवनारायण, विनोद उपस्थित रहे।