Advertisement

जिले मे अब तक एक लाख 98 हजार 627 लोगों का किया गया टीकाकरण : जिले मे 18 वर्ष से अधिक 57942 युवाओं ने लगवाया टीका

जिले मे अब तक एक लाख 98 हजार 627 लोगों का किया गया टीकाकरण : जिले मे 18 वर्ष से अधिक 57942 युवाओं ने लगवाया टीका

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा 29 जुलाई 2021बेमेतरा जिले मे 28 जुलाई 2021 तक एक लाख 98 हजार 627 लोगों को प्रथम एवं द्वितीय खुराक कोविड टीकाकरण किया गया है। हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्ल्यू) और फ्रंट लाईन वर्कर (एफएलडब्ल्यू) को प्रथम डोज 8424 व दूसरा डोज 7254 लगाया जा चुका है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि 45 वर्ष आयु समुह से उपर के लोगों को प्रथम डोज 97724 एवं दूसरा डोज 23045 लोगो को लगाया जा चुका है। जिले मे 01 मई से प्रारंभ 18 वर्ष से उपर आयु समुह के 57942 युवाओं को 28 जुलाई तक प्रथम डोज एवं 3341 युवाओं को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। टीकाकरण के प्रति युवाओं मे उत्साह देखा जा रहा है।
सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों मे न जायें, दो गज की दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें। समय-समय पर साबून से हाथ धोते रहें, सनेटाईसर का उपयोग करें। ताकि कोरोना का संक्रमण एवं फैलाव को रोका जा सके। डाॅ. शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक ऐहतियात बरतने की जरुरत है। लोग यह न समझें कि कोरोना टीका लगने के बाद हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57