मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार ‘द हंड्रेड’ मेन्स कॉम्पिटिशन का खिताब जीत लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में टीम ने ट्रेंट रॉकेट्स के 158 रन के लक्ष्य को 19.3 गेंद में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टिम सीफर्ट ने 38 गेंद में 72 रन की पारी खेलकर जीत की नींव रखी, जबकि लियाम डॉसन ने आखिरी गेंदों में छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया।
सीफर्ट ने 38 गेंद में 72 रन बनाए
मैनचेस्टर की जीत में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने 38 गेंद में 72 रन बनाए। पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। सीफर्ट ने सिर्फ 23 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी। उन्होंने पॉल वॉल्टर के साथ पहले विकेट के लिए तेज शुरुआत करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।












