Advertisement

गोल बाज़ार के व्यापारीयों को मालिकाना हक़ देने का निर्णय सराहनीय. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल तथा महापौर एजाज़ ढेबर जी का आभार :- जुनैद हुसैन

गोल बाज़ार के व्यापारीयों को मालिकाना हक़ देने का निर्णय सराहनीय. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल तथा महापौर एजाज़ ढेबर जी का आभार :- जुनैद हुसैन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर शहर ज़िला कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता व सोशल मीडिया प्रभारी जुनैद हुसैन ने शहर के गोल बाज़ार के दुकानदारों को उनकी दुकान का मालिकाना हक़ देने तथा बाज़ार को नया स्वरूप देने के फ़ैसले पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी तथा महापौर एजाज़ ढेबर जी का आभार व्यक्त करते हुवे ये कहा है की प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लगातार विस्तार होता जा रहा है और इसी दिशा में रायपुर नगर निगम द्वारा महापौर एजाज़ ढेबर जी के नेत्रित्व में गोलबाजार के व्यापारीयों को मालिकाना हक देने संबंधित लम्बे समय से की जा रही माँग को ध्यान में रखते हुवे व्यापारियों को मालिकाना हक़ दिये जाने का जो निर्णय लिया गया है वह निश्चित रुप से सराहनीय एवं स्वागत योग्य है . महापौर एजाज़ ढेबर जी द्वारा रायपुर के सभी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प को ये निर्णय और मज़बूत करेगा. गोल बाज़ार को सुंदर तथा व्यवस्थित रुप से नया स्वरूप देने से क्षेत्र को ट्रेफ़िक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी तथा रायपुर वासीयों के लिए तथा वहाँ ख़रीददारी करने रायपुर के बाहर से भी वहाँ आने वाले लोगों के लिये यह एक सुखद अनुभव होगा . इससे पहले भी व्यापार व व्यापारीयों के हित में फ़ैसला लेते हुवे महपौर एजाज़ ढेबर जी ने जवाहर बाज़ार को एक नया स्वरूप देकर शहर की सुंदरता और क्षेत्र के विकास के लिये एक कल्याणकारी फ़ैसला लिया था. इस जनहितकारी निर्णय के लिये पुनः मुख्यमंत्री एवं महापौर जी का आभार एवं धन्यवाद

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57