Advertisement

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पत्नी के घर छोड़कर मायके जाने से नाराज पति ने पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पत्नी के घर छोड़कर मायके जाने से नाराज पति ने पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में खोलबहरा सोरी (38) की मौके पर मौत हो गई, जबकि नरेंद्र सोरी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद आरोपी हीरालाल नागेश (32) ने खुद को घर में बंद कर लिया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस को करीब 7 घंटे तक ऑपरेशन चलाना पड़ा। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गुलेल से भी हमला किया।

आरोपी को घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने मिर्ची पाउडर के धुएं का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह घर से बाहर निकला और करीब 200 मीटर तक पुलिसवालों को दौड़ाता रहा। आखिरकार जवानों ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया। घटना शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव की है।

पत्नी को पड़ोसियों ने भड़काया, इसी शक में किया हमला

पुलिस के मुताबिक, हीरालाल नागेश राजमिस्त्री का काम करता है और शराब का आदी है। कुछ समय तक उसने दवा लेकर शराब पीना छोड़ दिया था, लेकिन मानसिक तनाव के बीच दोबारा शराब पीने लगा था।

आए दिन पत्नी जागेश्वरी से उसका विवाद होता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मंगलवार सुबह पत्नी उसके उठने से पहले घर छोड़कर मायके चली गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जागने के बाद हीरा पत्नी को तलाशने लगा। उसे शक था कि पड़ोसियों ने उसकी पत्नी को घर छोड़ने के लिए उकसाया है। इसी बात को लेकर पहले नरेंद्र से विवाद हुआ और फिर उसने खोलबहरा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खोलबहरा की मौके पर ही मौत हो गई।

घर में खुद को बंद करके पुलिस पर गुलेल से हमला

हत्या की सूचना मिलते ही शोभा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी खुद को घर में बंद कर चुका था। पुलिस ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने गुलेल से जवानों पर हमला कर दिया। हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है।

स्थिति बिगड़ने पर मैनपुर पुलिस और एसडीओपी के नेतृत्व में 2 थानों के 50 से ज्यादा जवान मौके पर पहुंचे और घर की घेराबंदी की।

छोड़ा मिर्ची का धुआं, बाहर निकलते ही जवानों पर दौड़ा

आरोपी को घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने छत के रास्ते से मिर्ची का धुआं छोड़ा। धुआं फैलने के बाद आरोपी घर से बाहर निकला और करीब 200 मीटर तक जवानों पर हमला करने के लिए दौड़ता रहा।

पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में लिया। करीब 7 घंटे की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47