छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है, लेकिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जबकि बलरामपुर जिले में एक-दो जगह भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बलरामपुर-रामानुजगंज में मूसलाधार बारिश से कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ के चलते नदी का पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड तक पहुंच गया है। वहीं, वार्ड नंबर 13 में एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।















