Advertisement

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने PSC से चयनित 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने PSC से चयनित 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 15 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग भी किया गया है। नए नियुक्त सिविल जजों को संबंधित जिले में 29 अगस्त 2026 तक जॉइनिंग देनी होगी।

दरअसल, PSC ने कुछ महीने पहले सिविल जजों की चयन सूची जारी की थी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में शामिल कर प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें परिवीक्षा अवधि पर नियुक्ति दी गई है।

अब हाईकोर्ट ने लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में परिवीक्षा पर नियुक्त 56 सिविल जज जूनियर डिवीजन की पदस्थापना का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल राजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के तहत उन्हें अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग दी गई है। सभी को अपने पदस्थापना स्थल पर 29 अगस्त 2026 तक कार्यभार संभालना होगा।

न्यायालयीन कार्यों में तेजी लाने की पहल

56 नए न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना से प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में कामकाज बेहतर होने की उम्मीद है। इससे लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आ सकती है। अलग-अलग जिलों में न्यायिक अधिकारियों की संख्या बढ़ने से अदालतों के कामकाज को भी मजबूती मिलेगी।

15 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर

इसके साथ ही हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 5 जजों का ट्रांसफर किया गया है। दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को रायपुर का प्रथम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश बिलासपुर, ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से तृतीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव, नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से द्वितीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश जगदलपुर और भूपत सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) दंतेवाड़ा भेजा गया है।

इसके अलावा रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) एक्ट के तहत रायपुर विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की जिम्मेदारी दी गई है।

मुंगेली सीजेएम समेत सिविल जजों के तबादले

सिविल जज सीनियर डिवीजन में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) और प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मुंगेली बनाया गया है।

वहीं, भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।

दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के 7 जजों के भी तबादले किए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47