Advertisement

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को 48 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को 48 लाख रूपए की आर्थिक सहायता


प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले में पानी में डुबने से 10, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से 1-1 व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को वितरित करने के लिए कुल 48 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।यह आर्थिक सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधान के अन्तर्गत मंजूर की गई है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने संबंधित तहसील के तहसीलदार को स्वीकृत राशि का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञातव्य है कि तहसील बतौली के ग्राम मांजा निवासी क्षीतीर पैकरा की मृत्यु 6 दिसम्बर 2020 को कुआं में डुबने से, ग्राम मांजा के ही असीना कुजूर की मृत्यु 1 सितम्बर 2020 को पानी में डुबने से, ग्राम बटईकला के जगत पाल एवं सुन्ती पावले की मृत्यु 19 जनवरी 2020 एवं हिया सिंह मरावी की मृत्यु 14 जुलाई 2020 को, ग्राम मंगारी के जॉनजोस्टीन टोप्पो की मृत्यु 16 मई 2020 को,

ग्राम सेलयाडीह के ओहमस पन्ना की मृत्यु 22 नवम्बर 2019 को पानी में डुबने से हो गई थी। तहसील मैनपाट के ग्राम कोट निवासी भजरू राम की मृत्यु 5 मई 2019 को, ग्राम खडगांव निवासी बिरबल राम की मृत्यु 6 मार्च 2018 को तहसील सीतापुर के ग्राम आमाटोली निवासी राजेन्द्र की मृत्यु 15 जुलाई 2020 को पानी में डुबने से हो गई थी।  इसके आलावा तहसील मैनपाट के ग्राम सरभंजा निवासी मंगरू की मृत्यु 2 जुलाई 2018 को आकास्तीय बिजली गिरने से एवं तहसील सीतापुर के ग्राम कुनमेरा की अंजली सिदार की मृत्यु 28 मई 20219 को सर्प दंश से हो गई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47