सोने-चांदी की कीमतों में 21 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 6,623 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पहुंच गई। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,419 रुपए बढ़कर करीब 1.60 लाख रुपए हो गया है।
इस महीने यानी अगस्त में 21 दिन में सोना 16,639 और चांदी 26,094 रुपए महंगी हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है।

















