इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया।
सबसे ज्यादा टेस्ट फिफ्टी के मामले में रूट और सचिन के बाद वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम आता है। उनके नाम 66 टेस्ट फिफ्टी हैं। राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर 63-63 फिफ्टी के साथ संयुक्त चौथे नंबर पर हैं।













