Advertisement

स्कूलों का किया जा रहा साफ-सफाई एवं सेनिटाईजेशन

स्कूलों का किया जा रहा साफ-सफाई एवं सेनिटाईजेशन


प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 
राज्य शासन के आदेशानुसार जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में दसवीं एवं बारहवीं कक्षाएं सोमवार 2 अगस्त से संचालित होंगी। स्कूल संचालन से पूर्व स्कूल की साफ-सफाई एवं सेनिटाईजेशन किया जा रहा है ताकि बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप संचालक लोक शिक्षण ने बताया है कि कक्षा छठवीं सातवीं, नवमीं, और ग्यारहवीं को छोड़कर शेष सभी कक्षाएं अर्थात कक्षा पहली से लेकर पांचवी और आठवीं की कक्षाएं 2 अगस्त 2021 से संचालित होंगी। राज्य शासन के निर्णय के अनुसार सभी प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक तथा पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठवीं के संचालन के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत तथा स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा आवश्यक होगी।

शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा आवश्यक होगी। जिन कक्षाओं का आफलाईन संचालन नहीं होगा उनकी ऑनलाईन कक्षाएं पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47