Advertisement

एक माह में 5 हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निराकृत

एक माह में 5 हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निराकृत

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अपर कलेक्टर द्वारा तहसीलों का निरीक्षण कर अभियान में प्रगति लाने हेतु तहसीलदारों को निर्देशित किया गया परिणामस्वरूप एक माह में ही 5 हजार 631 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांतरण के 3 हजार 962, बटवारा के 233, सीमांकन के 1 हजार 436 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसी प्रकार न्यायालय में संचालित कुल 7 हजार 938 प्रकरणों में से 7 हजार 933 प्रकरण ई-कोर्ट में दर्ज है। संहिता की धारा 250 के कुल लंबित 351 में से 84 तथा आरबीसी 6-4 के 280 प्रकरणों में 209 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष पहल की जा रही है जिसमें बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरणों को प्राथमिकता से तहसीलों में निराकृत किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47