दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर लगा है। वह पिछले कुछ समय से युवती को जानता था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को युवती मुस्कान के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

















