Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया और उसे अपनी बहनों को भेजा। वीडियो में कहा कि बेइज्जत होकर नहीं जी सकती। इसके अलावा कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा मिला है।

इसमें उसने अपनी बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार बताया है। महिला ने दीवार पर सुसाइड नोट में लिखा- पूर्णिमा और उसकी मायके वाले मेरी मौत का कारण है। मेरे पति का कोई हाथ नहीं है। मेरे बच्चे को मेरे पति के हाथ सौंप कर जा रही हूं।

जानकारी के मुताबिक कोरोना के समय पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसके 2 बच्चे हैं। वहीं दूसरे पति के भी 2 बेटे हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सास, बेटे और बहू के बीच आए दिन झगड़ा होता था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम लक्ष्मी मानिकपुरी (40) है और वह लक्ष्मणबंध में रहती थी। उसका मायका आरामशीन पारा बस्ती में है। परिवार वालों के मुताबिक, कोरोना काल में लक्ष्मी के पहले पति की मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं।

पहले पति की मौत के बाद लक्ष्मी ने 13 जून 2025 को कार्तिक दास से दूसरी शादी की थी। यह शादी सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार भवन में हुई थी। कार्तिक दास ठेकेदारी का काम करते हैं। उनकी भी पहली पत्नी से भी दो बेटे हैं।

घर में चल रहा था पारिवारिक विवाद

परिवार के अनुसार, लक्ष्मी के घर में कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसका अपनी बहू पूर्णिमा महंत से अक्सर विवाद होता था। पूर्णिमा का पति संजय दास एक निजी कंपनी में काम करता है। उसका भी करीब 3 साल का बेटा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले घर में पति, बहू और बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान कहासुनी काफी बढ़ गई थी। इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है।

पति और सौतेले बेटे के साथ झगड़े का वीडियो

वहीं महिला का उसके पति और सौतेले बेटे के बीच विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में महिला पहले पति के बेटे और बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान महिला ने सुसाइड करने की बात कह रही है और वहां मौजूद अपने बच्चों को कमरे से चले जाने के लिए कहा।

इसपर बड़ा बेटा बोलता नजर आ रहा है- हम लोग हैं न मम्मी, ऐसा क्यों कर रही हो। ठंडे दिमाग से काम लो। वहीं मौजूद छोटा बेटा रो रहा है और अपनी मां को मनाने की कोशिश कर रहा है।

वहीं, लक्ष्मी के परिजनों का कहना है कि इस विवाद से लक्ष्मी काफी दुखी थी। इसके बाद 27 अगस्त को उसने फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और अपनी बहनों को भेजा था।

कमरे की दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच की तो दीवार पर हाथ से लिखा एक संदेश मिला। इसमें मृतिका ने अपनी बहू पूर्णिमा महंत को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतिका ने दीवार पर जो लिखा है, उसकी पुष्टि के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47