Advertisement

पारले बिस्किट्स ने पेप्सिको के पूर्व अधिकारी जॉर्ज कूवर को अपना सीईओ नियुक्त किया

पारले बिस्किट्स ने पेप्सिको के पूर्व अधिकारी जॉर्ज कूवर को अपना सीईओ नियुक्त किया है। कूवर ने पेप्सिको में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है। पेप्सिको में उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और अलग-अलग बाजारों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं।

पारले बिस्किट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चौहान ने बयान में कहा कि हम जॉर्ज का स्वागत करते हैं। पारले की मजबूत नींव पर आगे काम करने, अपनी क्षमताएं मजबूत करने और टिकाऊ विकास के नए मौके खोलने के लिए हम उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

30 साल से ज्यादा का अनुभव, कई ग्लोबल मार्केट्स में संभाली जिम्मेदारी

जॉर्ज कोवूर के पास कंज्यूमर गुड्स सेक्टर का 30 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। पेप्सिको में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिजनेस वर्टिकल्स और अलग-अलग देशों के मार्केट्स में लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं। उनके इस अनुभव का फायदा पार्ले को अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल बिजनेस को नए स्तर पर ले जाने में मिलेगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05