समय सीमा एवं अन्य विभागीय बैठकों के समय का किया गया पुर्ननिर्धारण

समय सीमा एवं अन्य विभागीय बैठकों के समय का किया गया पुर्ननिर्धारण

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

सूरजपुर/30 जुलाई 2021कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के नियमित समीक्षा हेतु पूर्व निर्धारित समय सीमा की बैठक एवं अन्य विभागीय बैठक के समय, बैठक के दिन एवं बैठक का पुर्ननिर्धारण किया है।

अतः समय-सीमा एवं अन्य विभागीय बैठकों हेतु पुर्ननिर्धारित समय एवं दिन में अनिवार्य रूप से स्वतः उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा गया है।
बैठक में उपस्थित होने वाले अधिकारी बैठक दिवस को शासकीय कार्य से मुख्यालय से बाहर, अवकाश पर जाने से पूर्व अधोहस्ताक्षरकर्ता से अनुमति प्राप्त करेंगे एवं बैठक में अपने अधिनस्थ अधिकारी को सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित होने हेतु सूचित करेंगे। बैठक हेतु निर्धारित दिवस को सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में उसके दूसरे दिन बैठक आयोजित की जायेगी एवं इसकी पृथक से कोई सूचना जारी नहीं की जायेगी।

समय सीमा की बैठक प्रत्येक बुधवार को 10.30 बजे से 11.00 बजे तक होगा जिसमें पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मण्डलाधिकारी, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी (खादय विभाग की सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे) जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, उप संचालक कृषि (कृषि, उद्यान की सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे), जिला शिक्षा अधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान, आर.एम.एस.ए एवं शिक्षा से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे), सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बैठक में शामिल होंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राजस्व अधिकारी की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को 11.00 से 11.30 बजे तक होगा जिसमें सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व तहसीलदार, सर्व नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख एवं जिला पंचायत, समस्त निर्माण विभाग की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को 11.30 से 12.15 बजे तक होगा जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर, कार्यपालन अभियन्ता, श्रम पदाधिकारी, उप संचालक कृषि जिला सूरजपुर, सहायक संचालक उद्यान सूरजपुर, सहायक संचालक रेशम सूरजपुर, उप संचालक मतस्य सूरजपुर, उप संचालक पशुपालन विभाग सूरजपुर, सहायक भू-संरक्षण अधिकारी सूरजपुर, प्रभारी अधिकारी, जल ग्रहण मिशन, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला सूरजपुर, सहायक परियोजना अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, एनआरएलएम, पीएमएवाई, प्रभारी अधिकारी निर्माण कार्य, रोजगार अधिकारी शामिल होंगे तथा निर्माण विभाग की बैठक भी प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को 11.30 से 12.15 बजे तक होगा जिसमे कार्यपालन अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु निर्माण संभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, छ.ग. राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जल संसाधन विभाग, छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन, अम्बिकापुर, गृह निर्माण मण्डल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, अनुविभागीय अधिकारी, विद्युत एव यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग शामिल होगें।
वहीं वन, आ.जा.क. विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को 12.15 से 12.45 बजे तक होगा जिसमे वनमण्डलाधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रबंधक एनआरएचएम, जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर, जिला मिशन समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान शामिल होंगे।
खनिज उद्योग, आबकारी खाद्य, नगरीय निकाय, परिवहन, एस.ई.सी.एल. विश्रामपुर, भटगाव की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को 12.45 से 01.30 बजे तक होगा जिसमे खनिज अधिकारी सूरजपुर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सूरजपुर, जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम सूरजपुर, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सूरजपुर, उप पंजीयक सहकारी संस्थाये सूरजपुर, नापतौल अधिकारी, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी जिला सूरजपुर, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, एस.ई.सी.एल. विश्रामपुर, भटगांव शामिल होगें।