देश का सबसे तेज रफ्तार इंटरसेप्टर ड्रोन बनकर तैयार हो गया है, जो दुश्मन मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। हैदराबाद के स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने गुरुवार को बताया कि उनकी कंपनी ने आहुति Mk-II बनाया है, इसकी स्पीड करीब 500 किलोमीटर प्रति घंटा है। ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने इसकी रफ्तार 498 किमी./ घंटा दर्ज की है।
स्टार्टअप के फाउंडर जयंत खत्री ने बताया कि इस ड्रोन ने अपने प्रोटोटाइप मॉडल की 325 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। आहुति Mk-II को दुश्मन ड्रोन या मिसाइल को तुरंत मार गिराने के लिए बनाया गया है।
ईरानी शाहेद ड्रोन को टक्कर देगा आहुति Mk-II
आहुति Mk-II का मुकाबला अमेरिका के साथ जंग के दौरान ईरान की ओर इस्तेमाल किए गए शाहेद-136 ड्रोन से होगा। शाहेद ड्रोन की कीमत करीब 32 लाख रुपए है और इसने जंग के दौरान अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचाया था।

















