गुजरात के भावनगर में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैजल की पुलिस ने सरेआम पिटाई कर दी।
पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए उसी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची थी, जहां उसने महिला पर हमला किया था।
इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को रस्सियों से बांधा, घसीटा और डंडे से पीटा। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है।
वीडियो में आरोपी फैजल लखानी को रस्सियों से बंधा देखा जा सकता है। पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए ले जा रहे हैं और डंडे से उसकी पिटाई कर रहे हैं।

















