महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B परीक्षा की टॉप-10 रैंकर ऋतुजा पाटिल की चैट सामने आई है। बता दें कि ऋतुजा की ड्रग इंस्पेक्टर में 7वीं रैंक आई थी। CBI ने ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक केस से जुड़े डिजिटल सबूत ढूंढे हैं।
ये वही परीक्षा थी जिसे MPSC यानी, महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने 25 अगस्त को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया था।
270 पेज की व्हाट्सअप चैट से खुला राज
CBI के मुताबिक, ऋतुजा पाटिल की 270 पेज की चेट सामने आई है, जिसमें उसने आरोपी गौरव पाटिल से पेपर खरीदने की बात कही है।















