मध्य प्रदेश में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में आज भी प्रदर्शन जारी है। इससे पहले 7 सितंबर यानी कल बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर हमीदिया अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने अस्पताल के बाहर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की।
प्रदर्शन करने वाले छात्र बैरिकेड पार करके आगे बढ़ने लगे। उन्होंने सड़क पर धरना दिया। इससे VIP रोड और आसपास के इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हालात संभालने और डॉक्टरों को CM हाउस की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
वाटर कैनन मामले में जांच के निर्देश
इंटर्न ने वाटर कैनन चलाने का विरोध किया। उनका कहना है कि हम डॉक्टर हैं, क्रिमिनल नहीं, जो हम पर वाटर कैनन चलाई गई। इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाटर कैनन मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।















