Advertisement

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बरेली में प्राचीन मंदिर रामगंगा नदी में समा गया, जबकि बाराबंकी में सरयू के पानी में करीब 12 मकान डूब गए

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बरेली में प्राचीन मंदिर रामगंगा नदी में समा गया, जबकि बाराबंकी में सरयू के पानी में करीब 12 मकान डूब गए। फर्रुखाबाद में 10 दिन में 15 मकान गंगा में समा चुके हैं। यहां 26 जिलों में बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

इधर, बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर और बेगूसराय के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर में के महीने में बिहार में 83.6 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 24% ज्यादा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिहार में ही भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का पानी 36.78 मीटर तक पहुंच गया है। तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में गंगा का पानी घुस गया है। टीचर्स और स्टूडेंट्स आने-जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं।

इधर, एमपी और राजस्थान में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है। एमपी में अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। राजस्थान में 11 सितंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है। बुधवार को यहां 10 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47