बिहार के बेगुसराय में बखरी निवासी मुस्कान कुमारी ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) 70वें एग्जाम में 80वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक में पास कैंडिडेट्स को SDM पद पर नियुक्ति मिलती है, लेकिन चाहने के बाद भी मुस्कान कुमारी SDM नहीं बन पाई।
मुस्कान क्यों नहीं बन पाई SDM
BPSC के नियमानुसार SDM पद पर जॉइन करने के लिए मिनिमम एज लिमिट 22 साल होती है। लेकिन मुस्कान की उम्र 21 साल है। ऐसे में उसका चयन SDM पद के लिए नहीं हो सका। उसकी पोस्टिंग असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर के पद पर हुई।

















