Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर के 12 वी के सफल छात्र छात्राओं को चेयरमैन एवं शाला प्राचार्य ने दी बधाई

डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर के 12 वी के सफल छात्र छात्राओं को चेयरमैन एवं शाला प्राचार्य ने दी बधाई

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ /विश्रामपुर//  डी० ए० वी पब्लिक स्कूल का इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट आने पर विद्यार्थियों मे काफी प्रसन्नता देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार बिश्रामपुर का बारहवों बोर्ड का केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली द्वारा कक्षा बारहवीं सत्र 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें डी० ए० वी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर का विगत वर्ष की भाँति उत्कृष्ट परिणाम रहा। वारहवीं बोर्ड में विद्यालय के कुल 124 विद्यार्थी सम्मिलित हुए और परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

32 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, 40 विद्यार्थियों ने 80 से 90% अंक, 32 विद्यार्थियों मे 70 से 80% अंक और 20 विद्यार्थियों ने 60 से 70% अंक अर्जित किए। विद्यालय में राज आर्यन विश्वकमा विज्ञान संकाय ने 98.41 अंक के साथ प्रथम, साक्षी मिश्रा कला संकाय ने 98% अंक के साथ द्वितीय एवं विज्ञान संकाय से दीपित वैदय व जसिका विश्वकर्मा ने 95.8 अंक के साथ,तृतीय स्थान अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित कियाl

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विद्यालय के चेयरमैन एवं एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की महाप्रबंधक विद्यानंद झा के साथ ही प्राचार्य व ए.आर. ओ. जोन-आई छ.ग. आर. जे. के रेड्डी जी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापक -अध्यापिकाओं को हार्दिक बधाई दी और उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से उच्च साध्य को साधे जा सकते हैं। परिश्रम से कभी हानि नहीं होती है। शानदार परिणाम में विद्यार्थियों की अपनी मेहनत तो होती ही है पर उन्हें सही दिशा, मार्गदर्शन और ज्ञान प्रदान करने का कार्य हमारे शिक्षक ही करते हैं। इसमें उनकी महती भूमिका होती है। उन्होंने उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

विद्यालय परिणाम पर एक नजर – विद्यालय के 124 छात्रों में से सारे 124 छात्र उत्तीर्ण हुए है। विज्ञान शाखा से राज आर्यन विश्वकर्मा ने 98.4 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया दीपित वैद्य और जशिका विश्वकर्मा ने 95.8 प्रतिशत हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। तारूशी सिंह ने 95.2 प्रतिशत हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कॉमर्स शाखा से हेमांग जैन ने 95.4 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान, कुश मित्तल ने 93.6 प्रतिशत हासिल कर दिवित्य स्थान और खुशी यादव ने 92.8 प्रतिशत हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया। ह्यूमैनिटीज शाखा से साक्षी मिश्रा ने 98 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान, हर्षिता जोल्हे ने 94.4 प्रतिशत हासिल कर द्वितीय स्थान और कृपा अग्रवाल ने 93.8 प्रतिशत हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया कर नगर को गरबा नहीं किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47