
प्रदेश खबर विश्रामपुर -अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने ट्रक को सामने से तेज टक्कर मार दी जिसमे एक की मौतऔर एक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से आ रही हुंडई कार क्रमांक सीजी 15 डीजे 8433 अ तेज रफ्तार में आ रही थी सिलफिली बाजार चौक पर विश्रामपुर की ओर से जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 171 14 को जबरदस्त टक्कर मार दी। ठोकर इतना जबरदस्त था की कार के परखच्चे उड़ गए । कार में दो सवार थे जो बुरी तरह से जख्मी हो गए दोनों को चिकित्सालय भिजवाया गया।एक विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया दूसरे को अंबिकापुर के किसी चिकित्सालय में भेजा गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है विश्रामपुर चिकित्सालय मेंअज्ञात लोगों ने छोड़ कर चले गए मृतक का नाम का पता अभी तक नहीं चल सका है जबकि दूसरा गंभीर व्यक्ति को लोगों को सहयोग से अंबिकापुर भेजा गया व्यक्ति कौन थे जय नगर पुलिस पता साजी कर रही है। पुलिस ने इतना ही बताया की अंबिकापुर से कार सवार तीव्र गति से आ रहे थे जो अनियंत्रित होकर उक्त ट्रक से जाटकराए कार के परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक चालक मौके से फरार है ।पुलिस ने यह भी बताया कार में सवार व्यक्ति सिलफिली बटालियन में अपनी पत्नी को लेने आ रहा है इस पूरे मामले की जांच कर घटना लगभग 5:45 बजे की है ।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]












