अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने 23 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में नए स्मार्ट चश्मे और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस पेश किए हैं।
1. बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज
स्मार्ट ग्लासेज में कैमरे की वजह से अक्सर सीक्रेट रिकॉर्डिंग से जुड़ी चिंताएं जताई जाती रही हैं। इसी से निपटने के लिए मेटा ने बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज पेश किए हैं। इसमें केवल माइक्रोफोन और स्पीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉलिंग कर सकते हैं और मेटा AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

















