नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों की आज 24 सितंबर को स्टॉक मार्केट में धीमी शुरुआत हुई। ये इश्यू प्राइस ₹1,785 के मुकाबले सिर्फ ₹15 रुपए या 0.84% ऊपर ₹1,800 पर लिस्ट हुए।
हालांकि, लिस्टिंग के कुछ ही देर बाद इसमें अच्छी खरीदारी देखने को मिली और शेयर 5.14% चढ़कर ₹1,876 के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस लिस्टिंग के साथ ही देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज अब एक पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी बन गया है।
34 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशकों को मिले शेयर
लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान NSE के MD और CEO आशीष कुमार चौहान ने बताया कि इस आईपीओ में 34 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशकों को शेयर अलॉट किए गए हैं। चौहान ने कहा कि निवेशकों ने NSE पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं।

















