Advertisement

कोंडागांव के केशकाल में तीन दिन की बारिश के बाद एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत हुई

कोंडागांव के केशकाल में तीन दिन की बारिश के बाद एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत हुई। ऊपर बेडमापारा गांव की खराब सड़क से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। परिजनों ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 102 एंबुलेंस को फोन किया गया। बारिश से रास्ता कीचड़ और पानी से भर गया था। केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जानकारी मिलते ही तहसीलदार गणेश सिदार और थाना प्रभारी विकास बघेल को टीम संग मौके पर भेजा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशासन और पुलिस टीम ने एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ कराया। एंबुलेंस गांव पहुंची। महिला को गोद में उठाकर उसमें बिठाया गया और तुरंत केशकाल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। एसडीएम ने 102 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था में कमी के लिए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47