अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में 40 घंटे से बारिश और 40-50 किमी/घंटे की हवाएं चल रही हैं। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा है। शनिवार को 36 जिलों में स्कूल बंद हैं। लखनऊ, सुल्तानपुर और शामली में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

















