Advertisement

गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा मैनपुर क्षेत्र के दुरस्थ वनांचलों में पहुंचकर अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा मैनपुर क्षेत्र के दुरस्थ वनांचलों में पहुंचकर अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

● प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पैरी उद्गम भाठीगढ़ में सैकड़ों सीढ़ियों को चढ़कर पैरी माता के मंदिर पहुंचे।

● आदिवासी बालक आश्रम का निरीक्षण कर छात्रों से किया सीधा संवाद।

मैनपुर। गरियाबंद जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है बाढ़ आपदा की स्थिति का ग्राउंड जीरो पर जायजा लेने के लिए गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा आज शनिवार को अचानक मैनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर जायजा लिया।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ग्रामीणों से सीधी बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। कलेक्टर रणबीर शर्मा दुरस्थ वनांचल दबनई, फरसरा, छिन्दौला, साल्हेभाठ, भाठीगढ़, हरदीभाठा एवं अनेक ग्रामो का अचानक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बाढ़ से हुई क्षति, जलभराव और आवागमन की समस्याओं की समीक्षा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम और तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में हुए फसल नुकसान, मकानों की क्षति और अन्य जन-धन के नुकसान का तत्काल आंकलन (सर्वे) किया जाए, ताकि प्रभावित ग्रामीणों को जल्द से जल्द शासन के नियमानुसार मुआवजा राशि वितरित की जा सके। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं क्षेत्र में प्रशासनिक मुस्तैदी को देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पैरी उद्गम पहाड़ी पर चढ़कर मंदिर तक पहुंचे कलेक्टर:- क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल पैरी उद्गम का दौरा किया कलेक्टर ने पहाड़ियों पर बनी सीढ़ियों के जरिए ऊपर पहाड़ी के उपर पहुंच पैरी मंदिर में दर्शन किया और स्थल का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के भाठीगढ़ राज के प्रमुख हरिशचंद नेगी, आदिवासी समाज के वरिष्ठ खेदु नेगी, ग्राम पंचायत भाठीगढ़ के सरपंच पुष्पा नेगी, पूर्व जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव व क्षेत्र के लोगो ने कलेक्टर को बताया कि यह पैरी उद्गम क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस पवित्र और प्राकृतिक स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

आदिवासी बालक आश्रम का जायजा लेकर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया – भाठीगढ़ स्थित आदिवासी बालक आश्रम का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया बातचीत के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई और उनके ज्ञान को परखने के लिए कई प्रश्न पूछे छात्र-छात्राओं ने पूरी आत्मीयता और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के बेहद सटीक व बेहतरीन जवाब दिए बच्चों की प्रतिभा और कुशाग्र बुद्धि से कलेक्टर काफी प्रभावित नजर आए उन्होंने न केवल बच्चों की सराहना की, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया और उनका उत्साहवर्धन किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47