Advertisement

जगदलपुर में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश रविवार को थम गई

जगदलपुर में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश रविवार को थम गई। हालांकि, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी आने का सिलसिला जारी है। इसके चलते इंद्रावती समेत कई नदी-नाले उफान पर हैं। निचले और संवेदनशील इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

इंद्रावती नदी का जलस्तर शनिवार रात 8 बजे तक 12.56 मीटर पहुंच गया था। यह खतरे के निशान से करीब 4.26 मीटर ज्यादा है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे और निचले रिहायशी इलाकों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने निचले और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। नदी-नालों के जलस्तर और आसपास के इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निचले इलाकों पर नजर, राहत दल तैनात

कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्थिति का जायजा लेकर मैदानी अमले और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी रखने और राहत-बचाव दलों को तैयार रखने कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

सुरक्षा के लिए कई इलाकों में बिजली बंद

बढ़ते जलस्तर और जलभराव के चलते विद्युत वितरण कंपनी ने दुर्घटना रोकने के लिए जगदलपुर के कई हिस्सों में आपातकालीन शटडाउन किया है। 11 केवी हाउसिंग बोर्ड, गणपति और पथरागुड़ा फीडर से बिजली आपूर्ति बंद की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47