Advertisement

बिलासपुर के कोटा स्थित कोरी डैम के वेस्ट वेयर में नशे की हालत में पानी में उतरते ही शिक्षा विभाग का क्लर्क गहराई में डूब गया

बिलासपुर के कोटा स्थित कोरी डैम के वेस्ट वेयर में नशे की हालत में पानी में उतरते ही शिक्षा विभाग का क्लर्क गहराई में डूब गया। करीब 3 घंटे की तलाश के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ तैरते-तैरते गहराई में चला गया, जिसके बाद बाहर नहीं निकल सका। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। मंगला का रहने वाला दिग्विजय कुमार कौशिक (34) शिक्षा विभाग में क्लर्क था। उसकी पोस्टिंग कोटा ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा के स्कूल में थी। उसने सोमवार को घरेलू काम के लिए छुट्टी ली थी। बताया जा रहा है कि घर का काम निपटाने के बाद उसने शराब पी। इसके बाद वह 3 दोस्तों के साथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घूमने निकला था।

इस दौरान वह दोस्तों के साथ घूमने कोरी डैम पहुंचा। यहां दिग्विजय, नीतेश और एक अन्य दोस्त वेस्ट वेयर के पानी में नहाने उतरे, जबकि दो दोस्त बाइक पर बैठे रहे। तीनों पानी में तैरते हुए आगे बढ़े। नीतेश और उसका साथी आगे निकल गए। पीछे पलटकर देखा तो दिग्विजय पानी में नहीं दिखा।

गहरे पानी में समा गया क्लर्क

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दोस्तों ने आसपास के लोगों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की तलाश के बाद एसडीआरएफ ने पानी की तह से दिग्विजय का शव बरामद किया।

तैरना जानता था, फिर भी 5 फीट पानी में डूब गया

दिग्विजय तैरना जानता था। चश्मदीद नीतेश कुमार सोंचे ने बताया कि वह दिग्विजय के साथ एक ही स्कूल में पदस्थ है। दिग्विजय ने सोमवार को उसे कॉल कर बुलाया था। इसके बाद वह तीन अन्य दोस्तों के साथ कोरी डैम पहुंचा।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिग्विजय, नीतेश और एक अन्य दोस्त पानी में नहाने उतरे, जबकि दो दोस्त ऊपर बाइक पर बैठे थे। नीतेश और उसका साथी वेस्ट वेयर के झरने के पास पहुंचे तो दिग्विजय दिखाई नहीं दिया।

बाहर बैठे दोस्तों से पूछने पर उन्होंने बताया कि दिग्विजय पानी में है। इसके बाद सभी ने उसकी तलाश शुरू कर दी।खास बात यह है कि दिग्विजय की हाइट करीब 5 फीट थी और जहां वह डूबा, वहां पानी की गहराई भी करीब 5 फीट ही बताई गई है।

फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47