Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का दल लगातार रात होने के बाद खेतों तक पहुंच रहा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का दल लगातार रात होने के बाद खेतों तक पहुंच रहा है। जिले के दोनों वन मंडलों के अलग-अलग क्षेत्रों में हाथियों ने 16 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। कहीं हाथियों ने धान की खड़ी फसल को रौंद दिया तो कहीं फसल बर्बाद कर दी। घटना के बाद वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज के सामारूमा गांव में हाथियों ने 5 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं घरघोड़ा रेंज के कमतरा में एक किसान की धान की फसल बर्बाद हो गई। हाथियों के खेतों में पहुंचने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसी तरह धरमजयगढ़ वन मंडल के नलकालो क्षेत्र में कुसुम और श्रवण कुमार की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया।

प्रेमनगर और मेढरमार क्षेत्र में भी हाथियों के दल ने विजय राय, चैतराम, रत्थूलाल और दिलीप की धान की फसल को रौंद दिया। इसके अलावा लैलूंगा और गमेकेला क्षेत्र में प्रशांत भगत, खेमचंद, मूसतराम और लालोनी शर्मा की धान की फसल को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग हाथियों के दल पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर लोगों से अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

खासकर शाम और रात के समय जंगल और हाथी प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि हाथियों से टकराव की स्थिति न बने और किसी तरह की जनहानि को रोका जा सके।

दो वन मंडलों में 130 हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, जिले के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में वर्तमान में करीब 130 हाथी मौजूद हैं। इनमें 39 नर, 62 मादा और 29 शावक शामिल हैं।

हाथियों के इतने बड़े दल की मौजूदगी से वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। हालांकि, हाथी मित्र दल और ट्रेकर लगातार इनकी निगरानी कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47