Advertisement

16 माह बाद जब स्कूल खुले, उमंग और उत्साह के साथ बच्चे स्कूल चले : जिले में 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ 1324 स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव

16 माह बाद जब स्कूल खुले, उमंग और उत्साह के साथ बच्चे स्कूल चले : जिले में 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ 1324 स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव

इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी मनाया गया प्रवेशोत्सव कोरोना का भी रखा जायेगा ध्यान

अब गरीब बच्चों के सपने पूरे होंगे – श्री अमितेश शुक्ल
विधायक ने किया पांच लाख रूपये देने की घोषणा
नगर पालिका अध्यक्ष देंगे वाटर कूलर, मास्क और सैनिटाईजर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

रिखी राम नागेश ब्यूरो चीफ गरियाबंद 02 अगस्त 2021लगभग 16 माह पश्चात जब स्कूल के दरवाजे आज खुले तो बच्चे उमंग और उत्साह के साथ स्कूल में प्रवेश किये। जिले में आज 1324 स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। साथ ही पांच विकासखण्डों में शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चे कक्षाओं में दाखिल हुए। गरियाबंद के बालक प्राथमिक शाला परिसर में संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमितेश शुक्ल ने गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुस्तकें देकर प्रवेश दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नवाचारी सोच से अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नींव रखा गया है। गरीब माता-पिता जो अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम और बड़े निजी स्कूलों में पढ़ाना चाहते है, उनके लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मील का पत्थर शाबित होगा। उन्होंने कहा कि आज इंग्लिश भाषा सबकी जरूरत बन गई है। उच्च शिक्षा जैसे आईआईटी, एमबीए और प्रशासनिक सेवाओं के लिए यह आवश्यक है। अब हमारे गांव के गरीब बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़कर अपने सपने पूरा कर सकते है। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के विकास के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री गफ्फार मेमन, पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री देवकरण मरकाम, श्रीमती प्रतिभा पटेल, श्रीमती नीतू देवदास, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल मौजूद थे।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि जिले के सभी विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इन स्कूलों में 1840 बच्चों ने प्रवेश लिया है। उन्होनंे कहा कि स्कूल के बेहतर संचालन के लिए आधुनिक लैब और लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाएं भी इन स्कूलों में उपलब्ध कराया जायेगा। अधोसंरचना विकास भी तेजी से पूर्ण कराए जा रहे हैं। शिक्षक भर्ती के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के पश्चात शिक्षकों की संविदा भर्ती भी स्कूलों में किया जायेगा। उन्होंने बच्चों के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करते हुए बच्चे ऊंचे पदों पर पहुंचे और समाज का नाम रोशन करें। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि जिस स्कूल में हमने हिन्दी मीडियम की पढ़ाई की, आज वो इंग्लिश मीडियम बन गया है। उन्होंने कहा कि वे अपने अध्यक्ष निधि से एक वाटर कूलर, मास्क और सैनिटाईजर स्कूल को उपलब्ध करायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले के कुल 1674 स्कूलों में 1324 स्कूल आज खुल रहें हैं। यहां प्राथमिक शाला तथा कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवी की कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। पालकों की सहमति और शासन की नीति के पश्चात ही स्कूल खोला जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को पका हुआ भोजन भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी शालाओं को यह निर्देश दिये गये हैं कि कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए स्कूलों का संचालन किया जाए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शाला के कुल 1081 शालाओं में 816 स्कूल प्रारंभ किया गया है। इसी तरह मीडिल स्कूल के 448 में 369, हाईस्कूल के 72 में से 69, हायर सेकेण्डरी के 73 में से 70 स्कूल प्रारंभ हुए हैं। शाला प्रवेश उत्सव में नरेन्द्र देवांगन, हाफिज खान, वीरू यादव, रामकुमार शर्मा, शाला विकास समिति के सदस्य, पालकगण, डीएमसी श्री श्याम चन्द्राकर, प्राचार्य देवांगन, शिक्षकगण शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बच्चे उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05