मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब में रियाद और दम्माम के लिए फ्लाइट्स पर रोक 7 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी है। एयरलाइन ने कहा कि जेद्दा से आने-जाने वाली सर्विस 31 अक्टूबर तक रोकी जाएंगी। इसमें एलिजिबल पैसेंजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग ऑप्शन और कैंसलेशन पर पूरा रिफंड दिया जाएगा।
एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की 24 अक्टूबर, 2026 को या उससे पहले कन्फर्म बुकिंग हुई है वे फ्री रीबुकिंग का फायदा उठा सकते हैं। एयरलाइन ने टिकट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस करने का ऐलान किया है।

















