Advertisement

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल गया

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल गया। इसके 28 अक्टूबर को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है।

इसे अर्नब नाम दिया गया है। यह नाम बांग्लादेश ने दिया है, इसका मतलब बंगाली में समुंदर/महासागर होता है। लैंडफॉल के समय हवा की गति लगभग 115-125kmph होगी, जो 140kmph तक पहुंच सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

तूफान के कारण ओडिशा में भी तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संवेदनशील जिलों में 225 बचाव दल हाई अलर्ट पर हैं।

देश के उत्तरी हिस्से में उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में ओले गिरे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57