Advertisement

कार्मेल स्कूल अम्बिकापुर में पदस्थ वरिष्ठ व्याख्याता प्रभाकर उपाध्याय को बहुचर्चित अवार्ड “ग्लोबल टीचिंग एक्सिलेंस अवार्ड 2021” के “डायनेमिक टीचर ऑफ द ईयर 2021” पुरस्कार

नगर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि स्थानिय कार्मेल स्कूल अम्बिकापुर में पदस्थ वरिष्ठ व्याख्याता प्रभाकर उपाध्याय को बहुचर्चित अवार्ड ग्लोबल टीचिंग एक्सिलेंस अवार्ड 2021 के डायनेमिक टीचर ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विदित हो कि प्रभाकर उपाध्याय विगत 12 वर्षों से स्थानीय कार्मेल स्कूल में अध्यापनरत है, इससे पूर्व नगर के ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर में व्याख्याता के पद पर पदस्त थे। प्रभाकर उपाध्याय ने शिक्षा एवं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी अलग ख्याति निर्मित की है। प्रभाकर उपाध्याय शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रियता से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं। वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जैसे, यथार्थ एजुकेशन सोसाइटी (अध्यक्ष), पीपल फ़ॉर एनिमल्स अम्बिकापुर (सचिव), युथ हॉस्टल एसोसिएशन, राष्ट्रीय युवा योजना आदि में सक्रिय भूमिका में रहते हैं। ज्ञात हो कि गत वर्ष प्रभाकर उपाध्याय को एक सॉफ्टवेयर कंपनी EDUNEXT TECHNOLOGIES PVT LTD NOIDA द्वारा कोरोना काल में Information Technology के क्षेत्र अतुलनीय कार्य करने हेतु I T Guru 2020 तथा अंतर्राष्ट्री स्तर पर इंटरनेशनल टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2020 और इनोवटिव टीचर ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड से भी सम्मानीत किया गया है। श्री उपाध्याय का चयन पूरे भारतवर्ष के 2000 से अधिक प्रतिभागियों के IT के क्षेत्र में किये गए कार्यों एवं ऑनलाइन चयन परीक्षा में दिए गए अंकों के आधार पर किया गया है। प्रभाकर उपाध्याय ने इस उपलब्धि पर अपने विद्यालय प्रबंधन, परिवार, मित्रों एवं सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47