Advertisement

छत्तीसगढ़ में अब तक 638.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक 638.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर 14 अगस्त 2021राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 638.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 14 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 959.3 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 429.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 566.1 मिमी, सूरजपुर में 840.3 मिमी, बलरामपुर में 737.2 मिमी, जशपुर में 682.8 मिमी, कोरिया में 734.5 मिमी, रायपुर में 552.5 मिमी, बलौदाबाजार में 631.7 मिमी, गरियाबंद में 550.9 मिमी, महासमुंद में 526.3 मिमी, धमतरी में 520.8 मिमी, बिलासपुर में 705.9 मिमी, मुंगेली में 627.8 मिमी, रायगढ़ में 553.8 मिमी, जांजगीर चांपा में 650.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 729.4 मिमी, दुर्ग में 558.1 मिमी, कबीरधाम में 502.2 मिमी, राजनांदगांव में 460.1 मिमी, बेमेतरा में 743.5 मिमी, बस्तर में 537.3 मिमी, कोण्डागांव में 598.2 मिमी, कांकेर में 526.5 मिमी, नारायणपुर में 731 मिमी, दंतेवाड़ा में 581.4 मिमी, सुकमा में 942.3मिमी और बीजापुर में 698.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47