Advertisement

भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा डिजिटल राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा डिजिटल राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा//भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।75 वी स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए भाजयुमो सरगुजा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में कोरोना महामारी के चलते विगत 2 वर्षों से विद्यालय, कॉलेज आदि सभी शिक्षण संस्थान बंद चल रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए डिजिटल राष्ट्रभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कराया गया ।

उक्त कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागी ने अपने मोबाइल से राष्ट्रभक्ति गीत गाते हुए वीडियो बनाकर भाजयुमो सरगुजा को व्हाट्सएप के माध्यम से अपने पर नाम एवं पता के साथ भेजा।इस प्रतियोगिता में आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं था ।गीत केवल हिंदी ,छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी भाषा में ही स्वीकार किया गया था। भाजयुमो सरगुजा द्वारा सभी प्रतिभागियों को 15 अगस्त को शाम 4:00 बजे सम्मानित किया गया जिसमे प्रथम पुरस्कार स्वतंत्र गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार कुमारी महिमा माइकल, तृतीय पुरस्कार सुभाष कुमार हेला विशेष पुरस्कार रिमशा श्रीवास्तव ,शुभम तिवारी विवेक कुमार, जिया सिंह ,अनबोन बाजपाई को दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे जिले व शहर में कला व संगीत के क्षेत्र में अपना नाम कमाने वाले बहुत से कलाकार हैं। युवा मोर्चा की इस आयोजन के माध्यम से हम सबको उनकी प्रतिभा को जानने का अवसर प्राप्त हुआ ।मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। एवं भाजयुमो सरगुजा को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में रहे भाजपा संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि मैंने उम्मीद नहीं की थी कि हमारे पिछड़े सरगुजा में भी ऐसी प्रतिभा विद्यमान है कि जिन पर हम सभी को गर्व हैं। देश भक्ति गीत प्रतियोगिता के इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने लोगों के दिलों में देशभक्ति के प्रति प्रेम व समर्पण की भावनाओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 75 वी संता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए लोगों के अंदर छिपी प्रतिभा को देश के सामने लाने का प्रयास राष्ट्रपति गीत प्रतियोगिता का आयोजन के माध्यम से किया गया आगे भी भाजयुमो इस तरह का आयोजन कराती रहेगी जिससे कि जिले के सभी कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार प्रदर्शन विकास शुक्ला ने किया।

भाजयुमो सरगुजा द्वारा जूलिया मींस श्रीमती शांता गुप्ता ,खुशी यादव अंकित गुप्ता ,अर्पण दास गुप्ता, गोपाल दास वैष्णव ,नितेश यादव, कुमार, अंशु तिवारी ,ईशा गुप्ता रितु यादव ,ताऊश्री मित्तल, लालचंद राम सतपाल, अरोड़ा, अनीता राजवाड़े ,श्रीमती वंदना श्रीवास्तव ,श्वेता जयसवाल, प्रियांशी केरकेट्टा ,वरचला तिवारी सभी तिभागियों को प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत शंकर त्रिपाठी ,मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे ,सर्वेश तिवारी, शरद सिन्हा, प्रिया सिंह ,रविकांत उराव ,संजीव वर्मा, सानू कश्यप, वीर सोनी, नितिन गुप्ता , अनीश सिंह,श्रीधर केसरी ,प्रियेश अग्रहरि ,गोलू यादव, अनूप कश्यप विवेक सिंह ,मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह, रवि सोनी, दीपक यादव, विनय सोनी संतोष गुप्ता ,प्रिंस गुप्ता ,परमेश मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47