Advertisement

वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाए जाने के साथ अन्य मुद्दों पर दिए गए सुझाव

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन टास्कफोर्स के अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आज यहां योजना भवन नवा रायपुर में टास्कफोर्स की बैठक आयोजित हुई।

सिंह ने टास्क फोर्स के अंतर्गत गठित कार्यसमूहों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आयोग के अशासकीय सदस्य विजय महाजन, सुश्री अलका सिंह, एच के अमरनाथ एवं आर. कविता राव एवं राज्य शासन के विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में बताया गया कि वित्तीय संसाधन विस्तार एवं प्रबंधन के संबंध में गठित टास्कफोर्स को सुझाव देने के लिये टास्क फोर्स ने तीन कार्य समूहों का गठन किया गया है, जो राज्य शासन की प्रचलित योजनाओं, कार्यक्रमों, वित्तीय अनुशासन, राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों की व्यवहार्यता का परीक्षण, वित्तीय सक्षमता बढ़ाने वित्तीय स्त्रोतों का विस्तार और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाए जाने के विभिन्न उपायों का अध्ययन कर आवश्यक सुझाव टास्कफोर्स को देंगे। श्री अजय सिंह ने टास्कफोर्स के अध्यक्ष एवं सदस्यों से अपने-अपने कार्य समूहों के अंतर्गत आवश्यक सुझाव शीघ्र प्रस्तुत करने का अनुरोध किया।
अजय सिंह, उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग द्वारा कार्यसमूहों के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया कि टास्कफोर्स द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के अतिरिक्त निगमों मण्डलों, आयोगों बोर्ड इत्यादि की व्यवहार्यता के संबंध में भी आवश्यक सुझाव दिया जाएगा। उन्होंने कार्यसमूहों से निश्चित समयावधि में सौंपे गये कार्य को पूरा करने की अपेक्षा व्यक्त की। आयोग के अशासकीय सदस्य एवं कार्यसमूह के अध्यक्ष श्री विजय महाजन ने वित्तीय परिसंपत्तियों के निर्माण, माइक्रोफाइनेंसिंग बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से संबंधित बहुमूल्य सुझाव दिए। टास्कफोर्स के सदस्य सुश्री आर. कविता राव एवं श्री एच. के. अमरनाथ (एनआईपीएफपी) नई दिल्ली ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव वित्त विभाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47