Advertisement

प्रदेश सरकार के दावे खोखले और कागजी है : कौशिक

प्रदेश सरकार के दावे खोखले और कागजी है : कौशिक

 

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के तीन सदस्यों की मृत्यु बेहद ही दुखद व चिंताजनक है। प्रदेश में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति की चिंता प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जरा भी नहीं है। जिस तरह से उपचार नहीं मिलने से मौत हुई है इस पूरे मामले की प्रदेश सरकार को उच्चस्तरीय जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो जाती है और उन्हें समय पर उपचार भी नहीं मिलता इससे सिध्द होता है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी बेहतर है।

अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज में 9 वर्षीय उपेन्द्र, 14 वर्षीय दिनेश पंडो एवं उनके पिता 32 वर्षीय रामलखन पंडो की मौत हो जाती है तथा दो बच्चो सहित कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। और इसकी वजह खून की कमी बताया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कुपोषण को लेकर प्रदेश सरकार के सारे दावे खोखले और कागजी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिस तरह से प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में 32 प्रतिशत कुपोषण में कमी है या मौत के मामले सामने आया है इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में हालात किस तरह के है और कांग्रेस की सरकार कुपोषण विरोधी अभियान में वाहवाही लूटकर केवल भारी भ्रष्टाचार में जुटी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि बलरामपुर जिले के चंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दोलंगी निवासी इन पंडो जनजाति के परिवार में एक साथ ये घटना हुई है बेहद ही हृदयविदारक है। प्रदेश सरकार को तत्काल आर्थिक मदद करना चाहिए और आखिरकार किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है इसकी भी जांच की जाएं एवं पूरे इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाई जानी चाहिए।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47