Advertisement

सूरजपुर : ग्रामीण जनता ने देखी विकास, योजनाओं की तस्वीर।

ग्रामीण जनता ने देखी विकास, योजनाओं की तस्वीर

तारकेश्वरपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन
सूरजपुर/कोतल /12 मार्च 2021/ जिले के विकास खण्ड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत तारकेश्वरपुर में आज जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास छायाचित्र प्रदर्शन सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन विभागीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम जनता द्वारा किया गया और छत्तीसगढ़ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अवलोकन करने वालों में ग्राम पंचायत तारकेश्वरपुर के सरपंच  समालियाा देवीी, सचिव बीरबल, पंच किशोर सिंह, नवल साय,  फूल साय, नोहर सिंह, सत्यप्रकाश पोर्ते सहित बहुत संख्या में ग्रामीण जनता शामिल रही। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार सामाग्रियों का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों खेती के लिए प्रोत्साहन मिला और उनका सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों में आर्थिक समृद्धि आई है वहीं उन्होंने गोधन न्याय योजना को ग्रामीणों को नियमित आय देने वाली योजना निरुपित किया। दर्शकों ने राज्य सरकार की सभी वर्गों के विकास के लिए संचालित योजनाओं को किसान और गरीबों का हितैषी बताया।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, राजीव मितान क्लब, स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री हाॅट बाजार योजना, गढ़कलेवा योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना सहित विभिन्न योजनाओं आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47