Advertisement

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामना

रायपुर, 21 अगस्त 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है।
यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना और बहनों की रक्षा का वचन देना स्नेह और आपसी भरोसे को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति भी जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख-सृमद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Invitation

Invitation

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57