Advertisement

कांग्रेस के मंत्री और विधायक जब प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऐसा सलूक करते हैं तो आम जनता की क्या बिसात है- ललन प्रताप सिंह

कांग्रेस के मंत्री और विधायक जब प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऐसा सलूक करते हैं तो आम जनता की क्या बिसात है- ललन प्रताप सिंह

ब्यूरो चीफ/ सरगुजा//कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा बलरामपुर जिला के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रफुल्ल कुमार रजक को मोबाइल पर खुलेआम गाली देते हुए जूता मारने की बात कही गई,

लोकतंत्र में हजारों लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाला ऐसे जनप्रतिनिधि के मानसिक गिरावट का भाजपा सरगुजा घोर भर्त्सना करती है। उपरोक्त बातें कहते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री और विधायक जब प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऐसा सलूक करते हैं तो आम जनता की क्या बिसात है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कानून व्यवस्था को अपने घर का खेती समझने वाले कांग्रेसी विधायक और गुंडाराज को बढ़ावा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेसी विधायक और जनप्रतिनिधियों का इस तरह का कृत्य सामने आ चुका है अपने ही पार्टी के मंत्री पर हत्या कराने का आरोप,

व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो भेजने, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम पर उनकी मौत के लिए यज्ञ करवाने, एसडीएम-तहसीलदार के गायब होने के पोस्टर लगवाने का आरोप लगाने वाले रामानुजगंज विधायक वृहस्पति सिंह का एक और कारनामा का भाजपा सरगुजा घोर निंदा करता है, और मुख्यमंत्री से मांग करता है कि कानून और जनविरोधी विधायक के खिलाफ कार्यवाही की जावे।

Invitation

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47