Advertisement

सूरजपुर : बिछड़े अनुराधा को बृजेश ने मिलाया उसके माता-पिता से ।

बिछड़े अनुराधा को बृजेश ने मिलाया उसके माता-पिता से ।

भैयाथान:- ग्राम सत्यनगर निवासी बृजेश प्रताप सिंह ने एक छः वर्षीय बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाने में मदद की है। ज्ञात हो कि प्रतापपुर के केरता निवासी  उग्रसेन यादव अपने पूरे परिवार के साथ ग्राम तरका अपने ससुराल घूमने आया था । जहाँ से वह वापस अपने गृह ग्राम लौट रहा था, इस दौरान भैयाथान रेंड नदी पुल के पास समान लेने उतरा  और उसके साथ उसकी  बच्ची अनुराधा भी उतर गई । सामान लेने के उपरांत उग्रसेन व उसकी पत्नी  वहां से चले गये एवं अपनी बच्ची को गाड़ी में बैठाना भूल गए और दोनों अपने घर केरता पहुंच गए। अपने घर पहुंचने के बाद उनको पता चला उनकी बच्ची कहीं छूट गयी है । इधर रोती बिलखती अनुराधा पर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

 बृजेश प्रताप सिंह और कमलेश रावत   की नजर पड़ी,  जिन्होंने अनुराधा से उसके बारे में पूछा ,उसके बताए अनुसार बृजेश सिंह ने खड़गवां पुलिस से  संपर्क कर उसकी  पहचान कराया। साथ ही श्री सिंह ने चाईल्ड हेल्प लाइन वालों को भी बच्ची के बारे में अवगत कराया ,और इनकी मदद से  अनुराधा के माता-पिता को बुलाकर भैयाथान पुलिस के समक्ष सुपुर्द किया । बताते हैं कि अनुराधा के माता पिता तरका से वापस केरता जाते वक्त  नशे की हालत थे जिसके कारण बच्ची की बिछड़ने की जानकारी उन्हें देर से लग पायी। वहीं श्री सिंह के द्वारा किये गये इस कार्य का क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05