Advertisement

अम्बिकापुर : प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के कारण मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

अम्बिकापुर : प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के कारण मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के विभिन्न तहसीलों में निवासरत व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु प्राकृतिक आपदा के कारण हो गई थी। अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े द्वारा मृतकों के परिजनों को वितरित करने के लिए छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मैनपाट के ग्राम उमड़केला के निवासी बलराम आत्मज भीठल की मृत्यु 28 जुलाई 2020 को, ग्राम खेखरापारा निवासी मुकेश आत्मज बजरू की मृत्यु 2 जून 2020 को, ग्राम चिरापारा निवासी हीरो एक्का पति चमरा की मृत्यु 4 सितम्बर 2020 के, ग्राम हर्रामार निवासी श्रीमती मनीषा आत्मज शोभाराम की मृत्यु 8 सितम्बर 2020 को नदी में डुबने से हो गइ थी इसके अलावा ग्राम बंदना निवासी की श्रीमती फूलमति पति नरगेश की मृत्यु 26 अगस्त 2017 को सर्पदंश से हो गइ थी ग्राम बंदना के ही मुलारो पति बिशनु की मृत्यु 5 जुलाई 2020 को सर्पदंश से हो गई थीं।
तहसील बतौली के ग्राम घुघरा निवासी कौशल प्रसाद आत्मज सुरेश की मृत्यु 15 जून 2020 को बांध में डूबने से हो गयी थी। ग्राम चिपरकाया निवासी अघनूराम आत्मज सातून की मृत्यु 10 जुलाई 2020 को सर्पदंश से एवं ग्राम तरागी निवासी बुधेश्वर आत्मज ढोलू की मृत्यु 24 जुलाई 2016 के सर्पदंश से हो गयी थी । जिले के तहसील उदयपुर के ग्राम झिरमिटी निवासी अर्जुन राम आत्मज गेंदाराम की मृत्यु 6 अप्रैल 2021 के तालाब में डूबने से, ग्राम पूटा निवासी देवनाथ राम आत्मज भांगूराम की मृत्यु 1 सितम्बर 2019 को कुऑ में डूबने से हो गयी थी। सीतापुर के अमन कुमार की मृत्यु 2 सितम्बर 2020 को कुऑ में डूबने से तथा श्रीमती फुलमति नागवंशी पति स्व0 ओझी राम की मृत्यु 24 जुलाई 2019 के आकाशीय गाज मारने से हो गयी थी। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसील के तहसीलदारों को स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि संबंधितों के परिजनों को वितरित करने के लिए निर्देशित किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47